Translate

04 September, 2014

ब्लैक माम्बा



ब्लैक माम्बा : 

ब्लैक माम्बा तकरीबन पूरे अफ्रीका में पाया जाता है और यह सांप अफ्रीका में सांप के काटने से होने 

वाली सबसे ज्यादा मौतों के लिए जिम्मेदार है। यह धरती पर सबसे तेज चलने वाला सांप है, जो कि 20 

किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से अपने शिकार का पीछा कर सकता है। खतरा महसूस होने पर ये लगातार 10-

12 बार काटता है और 400 मिलीग्राम तक जहर इंसान के शरीर में छोड़ देता है। इसका जहर फास्ट एक्टिंग 

न्यूरो टॉक्सिक होता है। ब्लैक मांबा का सिर्फ 1 मिलीग्राम जहर ही इंसान को खत्म करने के लिए काफी है। 

मांबा 

के काटते ही आदमी की आंखों के आगे अंधेरा छा जाता है। शरीर के जिस हिस्से पर उसने काटा है वहां, 

निहायत 

तेज दर्द होता है। काटने के बाद 15 मिनट से लेकर 3 घंटे के अंदर इंसान की मौत हो जाती है। एंटी वेनीन बनने 

से पूर्व इसका काटा कोई भी इंसान बच नहीं सकता था। अफ्रीका में ये सांप इतना ज्यादा पाया जाता है कि 

अस्पताल पहुंचते ही सबसे पहले इसी सांप का एंटीडोट मरीज को दिया जाता है। 

No comments :

Post a Comment