Translate

04 September, 2014

सॉ स्केल्ड वाइपर



सॉ स्केल्ड वाइपर

वाइपर वैसे तो पुरे संसार में पाए जाते हैं और इनकी अधिकांश प्रजातियां जहरीली भी होती हैं। 

लेकिन इनकी सबसे जहरीली प्रजाति सॉ स्केल्ड वाइपर और चेन वाइपर हैं, जो भारत, चीन और साउथ ईस्ट 

एशिया में पाई जाती हैं। यही सांप भारत में सांपों के काटने से होने वाली सबसे ज्यादा मौतों के लिए जिम्मेदार है। 
ये सांप प्राय: बारिश के बाद शिकार की तलाश में निकलते हैं और बन जाते हैं इंसानों के दुश्मन। काटने के आधे 

घंटे के भीतर इंसान खत्म हो जाता है। वाइपर के काटते ही जिस हिस्से में इसने काटा है वहां तेजी से खून बहना 

शुरू हो जाता है। पूरे बदन में जानलेवा दर्द शुरू हो जाता है। मसूड़ो से खून निकलना शुरू हो जाता है। ब्लडप्रेशर 

में तेजी से गिरावट आती है। आदमी कई बार खून की उल्टियां करता है और नतीजा होता है मौत।



No comments :

Post a Comment